फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की फोटो वाली ड्रेस पहनने पर राखी सावंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 05 Nov 2016 02:37 PM IST
एजेंसी/जयपुर 
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो वाली ड्रेस पहनना अभिनेत्री राखी सावंत को भारी पड़ गया है। उनके खिलाफ पीएम का अपमान करने के आरोप में राजस्थान के कांकरोली थाने में मामला दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


कांकरोली थाने के एसएचओ लक्ष्मण राम ने बताया कि सोशल मीडिया पर उक्त ड्रेस में राखी सावंत की फोटो वायरल होने के बाद एक स्थानीय एडवोकेट प्रजीत तिवारी ने बृहस्पतिवार को मामला दर्ज कराया। उन्होंने अपनी शिकायत में राखी सावंत पर अगस्त महीने में पीएम की फोटो वाली ड्रेस पहन कर उनका अपमान करने का आरोप लगाया है। 

राखी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ ही महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि राखी सावंत ने अगस्त में अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान पीएम की फोटो वाली ड्रेस पहनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें