मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजसमंद में सभा को संबोधित करते हुए फोटो -अमर उजाला
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बुधवार को राजसमंद के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री डबोक एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन हेलीपेड राजसमंद पहुंचे। जहां राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी व भाजपा के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल का स्वागत किया। इसके बाद हेलीपेड से मुख्यमंत्री द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली पहुंचे। जहां उन्होंने द्वारकाधीश प्रभु के राजभोग झांकी के दर्शन किए।
दर्शन के बाद मुख्यमंत्री राजसमंद झील पहुंचे और राजसमंद झील की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर झील की आरती उतारी। इसके बाद उन्होंने झील पर पौधारोपण कर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। दौरे के तहत मुख्यमंत्री भिक्षु निलयम परिसर पहुंचे जहां उन्होंने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के जिला स्तरीय समारोह को संबोधित किया।
ये भी पढ़ें-
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, जोराराम कुमावत ने मांडलगढ़ में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में पानी की समस्या प्रमुख समस्या है। यदि प्रदेश में पानी की उपलब्धता रहेगी तो खुशहाली भी होगी। बारिश के मौसम में आमजन जल संरक्षण करेंगे तो जल स्तर ऊपर आएगा और पेड़ हरे-भरे होंगे व हरियालो राजस्थान बनेगा। अधिक से अधिक लोग जल संरक्षण में अपना योगदान दें। इसके अलावा एक पेड़ अपनी मां के नाम अवश्य लगाएं। इस दौरान उनके साथ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, दीप्ति माहेश्वरी, कलेक्टर बाल मुकुंद असावा सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को प्रतीक चिन्ह भेंट करती विधायक दीप्ति माहेश्वरी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने द्वारकाधीश प्रभु के राजभोग झांकी के दर्शन किए।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के राजसमंद पहुंचने पर स्वागत किया गया।