फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand: तीन वाहन आपस में भिड़े, तीनों में लगी भीषण आग; एक की हुई दर्दनाक मौत; मौके पर पहुंची पुलिस

Wed, 11 Jun 2025 06:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

राजसमंद के देलवाड़ा में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है, जहां तीन वाहन आपस में भिड़ गए और सभी में भीषण आग लग गई।
विज्ञापन
कंटेनर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद के देलवाड़ा में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है, जहां तीन वाहन आपस में भिड़ गए और सभी में भीषण आग लग गई। घटना में दो कंटेनर और एक ट्रक शामिल हैं। सूचना मिलते ही देलवाड़ा थानाधिकारी विजेंद्र सिंह शेखावत पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। घटना अनंता हॉस्पिटल के पास हाईवे पर हुई है।
विज्ञापन


पढ़ें: हिस्ट्रीशीटर जीतू जोड़ी की निशानदेही पर खेत से एक और AK-47 बरामद, AGTF की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन


इस हादसे में कंटेनर में सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक कंटेनर का चालक था या खलासी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। इसके बाद फोरलेन मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से बहाल करवा दिया गया।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें