फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand News: महिला चिकित्सक ने साथी डॉक्टर पर लगाया अभद्रता का आरोप, पीएमओ ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

Fri, 21 Feb 2025 06:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

नाथद्वारा में एक सरकारी चिकित्सालय की शिशु रोग डॉक्टर ने अपने साथी चिकित्सक पर ड्यूटी के दौरान उससे अभद्रता करने और अपशब्द कहने के आरोप लगाए हैं। अस्पताल के पीएमओ कैलाश भारद्वाज ने बताया कि आरोपी चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
नाथद्वारा अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाथद्वारा नगर स्थित श्री गोवर्धन राजकीय जिला चिकित्सालय की एक शिशु रोग की डॉक्टर ने अपने साथी डॉक्टर पर ड्यूटी के दौरान उससे अभद्रता करने व अपशब्द कहने के आरोप लगाए। पीड़ित महिला डॉक्टर ने बताया कि बुधवार रात को इमरजेंसी से काल आया कि एक बच्चे की तबियत खराब है, जब वे उसे देखने पहुंची तो ड्यूटी पर डॉ. प्रशांत गिरी मौजूद थे। उनसे बच्चे के बारे में पूछने पर उन्होंने असभ्यता से बात करते हुए अभद्रता की और काफी अपशब्द कहे। उसके बाद मैंने पीएमओ और पुलिस को कॉल किया।

विज्ञापन


पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि उस वक़्त डॉ. प्रशांत ने शराब पी हुई थी और इससे पूर्व भी उनके खिलाफ मामले हो चुके हैं। लेकिन अब तक चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं अस्पताल के पीएमओ कैलाश भारद्वाज ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पंहुचा, तब तक डॉ. प्रशांत वहां से जा चुके थे। इसके बाद दूसरे डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई व डॉ. प्रशांत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। महिला डॉक्टर से लिखित शिकायत मिलने पर पांच सीनियर डॉक्टरों की कमेटी बनाकर जांच करने को कहा गया है, जो भी रिपोर्ट आएगी उसे उच्च अधिकारियों को भेजकर कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

वहीं, मामले में पुलिस द्वारा गुरुवार देर रात में ही आरोपी डॉक्टर को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिए गया था, जिसे दूसरे दिन सुबह पाबंद कर छोड़ा गया। महिला डॉक्टर द्वारा शुक्रवार को लिखत में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिस पर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें