फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand: रूस और कजाकिस्तान से आए 26 साधक आचार्य महाश्रमण की अहिंसा यात्रा में शामिल, ध्यान विधि पर क्या बोले

Sat, 06 Dec 2025 05:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

Rajsamand News: रूस और कजाकिस्तान से आए 26 साधक दिवेर में आचार्य महाश्रमण की अहिंसा यात्रा में शामिल हुए। उच्च शिक्षित साधकों ने प्रेक्षाध्यान शिविर में हिस्सा लेकर ध्यान विधि के लाभ बताए और इसे अपने देशों में फैलाने की इच्छा जताई।
 
विज्ञापन
आचार्य महाश्रमण की अहिंसा यात्रा में शामिल हुए रूस और कजाकिस्तान से आए 26 साधक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद में रूस और कजाकिस्तान से आए 26 साधक आचार्य महाश्रमण की अहिंसा यात्रा का हिस्सा बने। ये सभी साधक अंतरराष्ट्रीय प्रेक्षाध्यान शिविर में भाग लेने के बाद शुक्रवार को दिवेर में आचार्य महाश्रमण के साथ चले। यात्रा के दौरान उन्होंने सफेद पोशाक धारण कर अहिंसा और शांति का संदेश दिया।

विज्ञापन

 
दल में डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और शिक्षकों सहित उच्च शिक्षित लोगों का समूह शामिल रहा। साधकों ने बताया कि भारत और रूस के संबंध ऐतिहासिक रूप से मजबूत और विश्वासपूर्ण माने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दोनों देशों की मजबूत साझेदारी का संकेत है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में होंगी संसद जैसी सुविधाएं, बनेगा सेंट्रल हॉल और पंचम तल पर ऑडिटोरियम
विज्ञापन
विज्ञापन

 
साधकों ने प्रेक्षाध्यान शिविर में मिले अनुभव साझा किए और बताया कि उन्होंने ऐसी ध्यान विधि का अभ्यास किया है, जो प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, भावनाओं को संतुलित करने और मानसिक शुद्धि में अत्यंत सहायक है। कुछ साधकों ने कहा कि वे इस ध्यान पद्धति को रूस और कजाकिस्तान में भी प्रसारित करने का प्रयास करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें