फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पोता-पोती को डूबता देख तालाब में कूदी दादी, नहीं बचा पाईं जान; दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत

Sun, 10 Aug 2025 10:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के ढाक का चौड़ा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पोते और पोती को तालाब में डूबता देख दादी ने उन्हें बचाने के लिए छलांग लगा दी, लेकिन तैरना न जानने के कारण तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
भंवरी देवी, मीना और हिम्मतराम। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। मंडावर ग्राम पंचायत के ढाक का चौड़ा गांव में रविवार सुबह तालाब में पोते-पोती को डूबता देख दादी ने छलांग लगा दी। तैरना न जानने की वजह से तीनों तालाब में डूब गए। घटना जिले के देवगढ़ थाना सर्कल में मण्डावर ग्राम पंचायत के ढाक चौड़ा गांव की है। हादसे की सूचना पर देवगढ़ थाना इंचार्ज अनिल विश्नोई मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


ढाक का चौड़ा गांव में आज सुबह 9 बजे के करीब पूर्व वार्ड पंच भंवरी देवी (60) पत्नी राजू राम भील अपने पोते और पोती को लेकर बकरियां चराने जंगल में गई थी। इस दौरान पोता हिम्मतराम (11) पुत्र तुलसा राम और मीना (10) पुत्री लक्ष्मण राम गांव के तालाब शिल सागर में नहाने के लिए उतरे इस दौरान वो अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दादी ने दोनों बच्चों को डूबता देखा तो वो भी पानी में कूद गई। दादी को भी तैरना नहीं आता था। हादसे में दोनों बच्चों के साथ दादी भी पानी डूब गई।

ये भी पढ़ें-  'भाजपा कार्यकर्ता संगठन के लिए काम करे, व्यक्तिगत नेता के लिए नहीं'; राठौड़ की क्या तैयारी? जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में गांव के दूसरे बच्चों ने तालाब में पानी की सतह पर दादी भंवरी देवी का शव पानी में देखा। बच्चों ने मंडावर प्रशासक प्यारी देवी को इसकी सूचना दी। प्यारी देवी ने बग्गड़ पुलिस चौकी पर हादसे की सूचना दी। मंडावर प्रशासक प्यारी देवी और देवगढ़ पुलिस थाना इंचार्ज अनिल विश्नोई भी मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से बच्चों और दादी को पानी से बाहर निकाला गया और देवगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने तीनों शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें