फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: नेशनल हाईवे-8 पर भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और मिनी ट्रक की टक्कर में दोनों ड्राइवरों की मौत

Sat, 23 Aug 2025 09:21 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

बीती रात जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में रोडवेज बस और मिनी ट्रक के बीच हुई भीषण भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
रोडवेज बस और मिनी ट्रक की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद जिले में नेशनल हाईवे-8 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चारभुजा थाना क्षेत्र के गोमती चौराहे पर बीती रात एक रोडवेज बस और मिनी ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सड़क निर्माण कार्य और हल्की बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़क पर ट्रक चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही गोमती चौकी पुलिस और टोल एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं। स्थानीय राहगीरों और पास के होटल स्टाफ ने भी घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2025: राजस्थान में पंचायत व  निकाय चुनाव पर संशय: OBC आरक्षण और परिसीमन अब भी अधर में
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायलों को राजसमंद के आरके चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य का उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें