फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand: कुंवारिया के ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन, पंचायत समिति बनाने की मांग को लेकर बिफरे

Tue, 15 Apr 2025 06:50 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

Rajsamand News: राजसमंद में कुंवारिया को पंचायत समिति बनाने की मांग लंबे समय से चल रही थी, लेकिन कुरज को पंचायत समिति बनाने का प्रस्ताव पास करने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को राजसमंद जिला कलेक्ट्रेट के बाहर कुंवारिया के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
 
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद में कुंवारिया को पंचायत समिति बनाने की मांग अब धीरे-धीरे आंदोलन का रूप ले रही है। कुंवारिया और आसपास की ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर राजसमंद कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट के गेट-1 पर पहुंच कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी उनके साथ मौजूद थीं। धरना प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक को भी खरी खोटी सुनाई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Sri Ganganagar: नहरबंदी-गर्मी को कलेक्टर ने की बैठक; SDM, डिस्कॉम और जलदाय विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश
 
ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से कुंवारिया को पंचायत समिति बनाने की मांग की जा रही है। उसके बावजूद ग्रामीणों की मांग को अनदेखा करते हुए कुरज को पंचायत समिति बनाना प्रस्तावित किया गया। जबकि कुंवारिया भौगोलिक और प्रशासनिक स्थिति से पूरी तरह से ठीक है। यहां तहसील मुख्यालय के अलावा राजमार्ग पर स्थित होना, पुलिस थाना कुंवारिया होना, रेल सुविधा, जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर की ही दूरी, तीन कॉलेज, दो बीएड कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और औद्योगिक क्षेत्र सहित कई बिंदु हैं, जिनको लेकर कुंवारिया को पंचायत समिति बनाना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 
उन्होंने बताया कि कुंवारिया को पंचायत समिति बनाने की मांग को लेकर विगत पांच दिन से बाजार बंद थे। बाजार तो खुल गए हैं, लेकिन उनका आंदोलन यथावत रहेगा जब तक कि कुंवारिया को पंचायत समिति नहीं बनाया जाए। कुंवारिया के साथ ही रेलमगरा उपखंड क्षेत्र के गिलूण्ड के ग्रामीणों भी पंचायत समिति बनाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांग को पुरजोर तरीके से उठाया। धरना प्रदर्शन के दौरान राजनगर, कांकरोली पुलिस सहित एमबीसी के जवान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Hanumangarh News: IPL सट्टेबाजी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, जंक्शन सिटी और फेफाना पुलिस ने की कार्रवाई

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें