फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand News: सिजेरियन प्रसव में डॉक्टरों ने पेट में छोड़ा बैंडेड रोल, किन्नर समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Thu, 25 Apr 2024 01:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

महिला के पेट दर्द की शिकायत रहने लगी। दो माह बाद जब जानलेवा हालात बने तो दूसरे अस्पताल में ऑपरेशन कर बैंडेड रोल की गांठ बाहर निकाली गई। 
विज्ञापन
एसपी को ज्ञापन देने जाते किन्नर समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद जिले के देवगढ़ के कामलीघाट के किन्नर समाज ने गोद ली महिला का उदयपुर के एक हॉस्पिटल में सिजेरियन प्रसव करवाया गया। उस दौरान डॉक्टर की लापरवाही से बैंडेड रोल पेट ही रह गया। उसके बाद महिला के पेट दर्द की शिकायत रहने लगी। दो माह बाद जब जानलेवा हालात बने तो दूसरे अस्पताल में ऑपरेशन कर बैंडेड रोल की गांठ बाहर निकाली गई। 

विज्ञापन




इसके बाद उदयपुर के आरके हॉस्पिटल के डॉक्टर की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग को लेकर किन्नर समाज ने राजसमंद एसपी राजसमंद मनीष त्रिपाठी को ज्ञापन दिया। लोक अधिकार मंच राजसमंद नगर अध्यक्ष पूजा गुर्जर और किन्नर समाज द्वारा एसपी को दिए ज्ञापन में प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें