फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: तीन जिलों का पारा 48 के पार, 16 मई से मिलेगी गर्मी के प्रकोप से राहत

Sun, 15 May 2022 01:23 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 
विज्ञापन
राजस्थान मौसम अपडेट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सूरज आग उगल रहा है। गर्मी का तापमान हर दिन अपना रिकॉर्ड तोड़ रहा है। पिछले 24 घंटों में धौलपुर, श्रीगंगानगर और बीकानेर का पारा 48 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण गर्मी से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


बीते 24 घंटों में धौलपुर का तापमान 48.5 डिग्री, श्रीगंगानगर का तापमान 48.3 डिग्री और बीकानेर में 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के कई जिलों में रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 


वहीं 17 मई से पश्चिम प्रदेश में पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे जिलों में बादल गरजने के साथ ही तेज हवाएं और बूंदाबांदी हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के झुंझुनू और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें