राजधानी जयपुर में दोपहर में हुई बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। मौसम विभाग ने जयपुर जिले, जयपुर शहर, दौसा, अलवर, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, झुंझुनू, सीकर,अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, बारां जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर बादल गरजने, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई। इस अवधि के दौरान सवाईमाधोपुर, जयपुर, सीकर जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं कहीं ओलावृष्टि, अचानक तेज हवाएं चलने, हवा की स्पीड 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की भी संभावना जताई है।