फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, 24 मार्च तक तेज हवाओं के साथ होगी बरसात, ओले भी गिर सकते हैं

Wed, 22 Mar 2023 03:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश, आंधी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
प्रदेश में अभी नहीं थमेगा बारिश का दौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने बुधवार दोपहर बाद अलर्ट जारी कर शाम तक 18 जिलों- जयपुर, बीकानेर, अलवर, भरतपुर, अजमेर, दौसा, बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, चित्तौड़गढ़,  राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा जिलों और आसपास के क्षेत्रों में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश और बूंदा-बांदी होने की संभावना जताई है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। नया पश्चिमी विक्षोभ 23 मार्च को प्रभावी होने की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन


बीकानेर, अजमेर, जयपुर, कोटा, जोधपुर संभाग में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ तंत्र के प्रभाव से बीकानेर, अजमेर, जयपुर, कोटा, जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 23 मार्च को जोधपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग के ज्यादातर भागों में तीव्र मेघगर्जन, तेज हवाएं, हल्के से मध्यम बारिश, कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।



24 मार्च को बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा सम्भाग में आंधी बारिश
24 मार्च को तंत्र का सर्वाधिक प्रभाव बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा सम्भाग में मेघगर्जन, आंधी, बारिश, कहीं- कहीं ओलावृष्टि के रूप में होने की प्रबल सम्भावना है। 25 मार्च के राज्य में आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें