फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के कई जिलों में दो से पांच डिग्री तक लुढ़का पारा, बुधवार से फिर सताएगी गर्मी

Tue, 17 May 2022 12:59 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में प्रदेशवासियों को मंगलवार को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान वासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मंगलवार को भी हवा चलने के कारण झुलसती गर्मी से राहत मिलेगी।

 

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार तक रहेगा। इसके बाद बुधवार को फिर से लू चलने की संभावना है। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

 

विज्ञापन

दो दिन पहले प्रदेश के 12 से अधिक शहर का पारा 47 डिग्री के पार था लेकिन सोमवार को कई जिलों के तापमान में दो से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के तापमान की बात करें तो सोमवार को सबसे अधिक तापमान धौलपुर में 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद सबसे अधिक तापमान चूरू का 44 डिग्री दर्ज किया गया।

 
शहरों के नाम अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
अजमेर  40.5                            30.3
भीलवाड़ा  41.6                            26.2
अलवर  44.2                         27.2
जयपुर  41.3                           31.3
पिलानी   43.9                        27
कोटा   43.4                       30.9
बूंदी    41.5                29
चित्तौड़गढ़    43 28
बाड़मेर    43   27.9
जैसलमेर 43.5            26.6
जोधपुर    41  29.6
बीकानेर   42.6             28.9
चूरू     44   29.5
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें