राजस्थान वासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मंगलवार को भी हवा चलने के कारण झुलसती गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार तक रहेगा। इसके बाद बुधवार को फिर से लू चलने की संभावना है। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।
दो दिन पहले प्रदेश के 12 से अधिक शहर का पारा 47 डिग्री के पार था लेकिन सोमवार को कई जिलों के तापमान में दो से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के तापमान की बात करें तो सोमवार को सबसे अधिक तापमान धौलपुर में 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद सबसे अधिक तापमान चूरू का 44 डिग्री दर्ज किया गया।
| शहरों के नाम |
अधिकतम तापमान |
न्यूनतम तापमान |
| अजमेर |
40.5 |
30.3 |
| भीलवाड़ा |
41.6 |
26.2 |
| अलवर |
44.2 |
27.2 |
| जयपुर |
41.3 |
31.3 |
| पिलानी |
43.9 |
27 |
| कोटा |
43.4 |
30.9 |
| बूंदी |
41.5 |
29 |
| चित्तौड़गढ़ |
43 |
28 |
| बाड़मेर |
43 |
27.9 |
| जैसलमेर |
43.5 |
26.6 |
| जोधपुर |
41 |
29.6 |
| बीकानेर |
42.6 |
28.9 |
| चूरू |
44 |
29.5 |