फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर आज भी रहेगा जारी, इन जिलों में बरसेंगे बदरा

Tue, 24 May 2022 12:01 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में आज फिर बारिश होने की संभावना जताई गई है। तीन दिन बाद मौसम एक बार फिर करवट लेगा, जिससे कई जिलों में लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सोमवार को आंधी के साथ हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश और आंधी का दौर मंगलवार को भी जारी रहेगा। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। इसके संबंध में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में रहेगा। इस दौरान अलवर, भरतपुर, बूंदी, बारां, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, दौसा, जयपुर, करौली, टोंक, सवाई माधोपुर, झुंझुनू, झालावाड़, सीकर, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में 40 से 50 किलोमीटर गति की हवा, वज्रपात और बारिश होगी।


तीन बाद फिर सताएंगे लू के थपेड़े
प्रदेश में बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हो जाएगी। जिससे कहीं आंधी और बरसात होगी तो कहीं मौसम शुष्क देखने को मिल सकता है। इसके बाद मौसम करवट लेगा और तीन दिन बाद फिर लू के थपेड़े सताएंगे। 27 मई को एक बार फिर भरतपुर, जयपुर और कोटा के अलावा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बरसात होने की संभावना है। बाकी जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन


इस दौरान पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, करौली, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर जिलों में 30 से 40 किलोमीटर गति की हवाओं के साथ बरसात हो सकती है। जबकि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में धूल भरी आंधी और 40 से 50 किलोमीटर की तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं लू चलने की आशंका है। वहीं जैसलमेर और जोधपुर जिले में भी उष्ण लहर शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें