फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में आज 22 जिलों में बारिश का अलर्ट; जानिए कहां बरसेंगे बादल और कितना रहेगा असर

Sat, 19 Sep 2026 06:24 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में आज 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। डूंगरपुर-बांसवाड़ा में 8 इंच तक बारिश हुई, बीकानेर में 70 एमएम पानी बरसा और तापमान गिरा।

विज्ञापन
राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहेगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के भी कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।

इससे पहले शुक्रवार को दक्षिण राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर करीब 8 इंच तक पानी बरसा। तेज बारिश का दौर 17 सितंबर की शाम करीब 6 बजे शुरू हुआ और 18 सितंबर सुबह 11 बजे तक कई इलाकों में जारी रहा।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

बारिश के कारण पश्चिमी राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई इलाकों में गर्मी और उमस से राहत मिली है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर जिले के कोलायत क्षेत्र में शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से करीब 70 मिमी बारिश दर्ज की गई। फलोदी, जैसलमेर और बाड़मेर के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश हुई।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान में गरमाई राजनीति: गहलोत पर मदन राठौड़ का बड़ा बयान, कहा- अपनी ही पार्टी में अलग-थलग पड़े पूर्व सीएम
विज्ञापन


बारिश से बढ़ी बांधों में पानी की आवक

17 सितंबर की शाम से 18 सितंबर सुबह तक हुई बारिश के बाद दक्षिण राजस्थान के कई बांधों में पानी की आवक बढ़ी है। माही बजाज सागर बांध का जलस्तर 274.85 से बढ़कर 274.95 आरएल मीटर हो गया। बीसलपुर बांध का गेज भी 314.03 से बढ़कर 314.05 आरएल मीटर दर्ज किया गया।

डूंगरपुर के सोमकमला अंबा बांध का जलस्तर 10.75 से बढ़कर 10.80 आरएल मीटर, उदयपुर के जयसमंद बांध का 4.66 से बढ़कर 4.72 आरएल मीटर और प्रतापगढ़ के जाखम बांध का स्तर 27 से बढ़कर 27.20 आरएल मीटर हो गया।

रातें हुईं ठंडी, कई शहरों में पारा 20 डिग्री से नीचे

लगातार बारिश और हवाओं का असर अब तापमान पर भी दिखाई देने लगा है। सीकर, अजमेर और सिरोही में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। कोटा में न्यूनतम तापमान में करीब 6 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।

जयपुर में भी बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में करीब 3.4 डिग्री की गिरावट आई।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। बारिश का असर अगले कुछ दिनों में तापमान पर भी दिखाई देने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में मानसून की गतिविधियों के चलते कई इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें