फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: कोरोना वायरस संक्रमण के मुद्दे पर सदन में भारी हंगामा, कार्यवाही तीन बार स्थगित

Fri, 21 Aug 2020 03:40 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान विधान सभा - फोटो : राजस्थान विधान सभा वेबसाइट
विज्ञापन

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने को लेकर उठाए गए कदमों और लॉकडाउन के आर्थिक प्रभावों पर बहस के दौरान शुक्रवार को राज्य विधानसभा में भारी हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने सदन में बहस की शुरुआत करते हुए संक्रमण के प्रबंधन के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को रेखांकित किया और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा मजबूत करने के सरकार के प्रयासों की बात की।

भाजपा विधायक कालीचरण सर्राफ ने बाद में बहस में भाग लेते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर राशन व फूड किट वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया। संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया जताई।
विज्ञापन


इसको लेकर सत्तापक्ष व विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास व नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया में तीखी बहस हो गई। हंगामे के बीच सभापति ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही शुरू होने पर हंगामा वैसे ही चलता रहा और विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही 15 मिनट के लिए फिर स्थगित की। इसके बाद जब सदन शुरू हुआ तो फिर हंगामा हुआ। इसके बाद सदन की कार्रवाई दो बजे तक स्थगित करने की घोषणा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें