फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: धर्म परिवर्तन मामले में परिजनों का यूटर्न,कहा- कोई जांच नहीं चाहिए, बहन के बयान करवाने से भी मुकरा

Sat, 24 Jun 2023 09:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

राजस्थान में सीकर जिले से एक महिला के धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था। मामले में अब परिजनों ने यूटर्न ले लिया है। महिला के भाई ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर कहा, बहन के साथ धर्म परिवर्तन जैसा कोई मामला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
अशोक चौधरी, SHO सदर थाना सीकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर में सदर थाना इलाके के एक गांव में धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर नया मोड़ सामने आया है। महिला के भाई ने सदर थाने में उपस्थित होकर पुलिस जांच बंद कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने लिखित में थाना अधिकारी को पत्र देकर कहा है कि वह एक दोस्त के बहकावे में आकर उसने एक परिवाद पुलिस अधीक्षक करण शर्मा को सौंपा था। उस परिवाद में धर्म परिवर्तन की बात कही गई थी। लेकिन मेरी बहन के साथ ऐसा कोई धर्म परिवर्तन नहीं हुआ है, न ऐसी कोई बात है। इसलिए पुलिस और अन्य सभी जांच एजेंसियां इस मामले में कोई जांच न करें।

विज्ञापन


साथ में उसने अपनी बहन के बयान देने से भी मना किया है। पुलिस को दिए गए पत्र में परिवादी ने कहा है कि एक महीने पहले उसने अपनी बहन को रात्रि को किसी से बात कर लेते हुए देख सुन लिया था। उस शंका के चलते उसने पुलिस अधीक्षक को एक परिवाद दिया था, उसने जब अपनी बहन का मोबाइल चेक किया तो ऑनलाइन ब्लैक कलर का गाउन मंगाया हुआ था और जब उसने देखा तो उसे बुर्का समझकर उसने पुलिस को शिकायत दे दी। जबकि इस तरह का कोई मामला नहीं है।

जानकारी देते हुए सदर थाना अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि एसपी ऑफिस के जरिए एक परिवाद प्राप्त हुआ, जिसमें थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने बताया कि उसकी बहन ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में किसी युवक से बात करने लगी। उसके बाद युवक ने उसे मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए कहा। अब परिवादी ने परिवाद वापस लिया है। हालांकि, ऐसी ही घटनाओं पर टीम लगातार निगरानी रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें