फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में पिता और दो बेटों को सरिये से पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 02 Sep 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
विज्ञापन
Rajasthan Police
विज्ञापन

राजस्थान के बांसवाड़ा में सरेआम हुई एक दर्दनाक घटना के तहत पिता व पुत्र को हमलावरों ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला गया। साथ में दूसरे बेटे पर भी हमला हुआ, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए और हिंसा की आशंका के चलते भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में एक दिन पहले जमीनी विवाद हुआ था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इंद्रा कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय शब्बीर अपने दो बेटों शरीफ और साहिद के साथ महात्मा गांधी अस्पताल गए थे। तीनों अस्पताल परिसर के बाहर खड़े थे। यहां कुछ लोगों ने उन पर अचानक चाकू और लोहे के सरिये से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी हमलावर एक कार से आए थे। उन्होंने कार से उतरते ही पिता और बेटों पर सरियों और चाकू से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। हमले में शब्बीर और उसके एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी पक्ष के लोगों के साथ एक दिन पहले बहस हुई थी, जिसका बदला लिया गया है। उस बहस के दौरान लोगों ने बीच-बचाव कर सभी को अलग कर दिया गया था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें