फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्रॉपर्टी अपने नाम करवाने के लिए बेटे ने मां को लाठी से पीटा, झोपड़े में जिंदा जलाने का किया प्रयास

Mon, 11 Sep 2023 08:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

राजस्थान के चूरू जिले में तारानगर तहसील के गांव उदासर में 56 वर्षीय महिला से बेटे के द्वारा लाठियों से मारपीट करने और झोपड़े में जिंदा जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। घायल महिला को जिला मुख्यालय चूरू के जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
महिला का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू में भालेरी थाना के गांव उदासर बीदावतान में बुजुर्ग महिला से बेटे के द्वारा लाठियों से मारपीट करने और झोपड़े में जिंदा जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। घायल महिला को पति ने चूरू के गवर्नमेंट डीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। बेटा प्रॉपर्टी अपने नाम कराना चाहता था।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से कांस्टेबल अनिता वार्ड में पहुंची। जहां उसने घटना की जानकारी जुटाई। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती गांव उदासर बीदावतान की महिला गोमती (56) ने बताया कि उसके बेटे रेवंताराम ने प्रॉपर्टी अपने नाम करवाने की बात को लेकर मारपीट की है। गोमती ने बताया कि वह अपने घर में सो रही थी। तभी उसका बेटा रेवंतरराम लाठी लेकर वहां आया, उसने बिना किसी बात के उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। रेवंताराम की पत्नी संतोष ने बीच बचाव किया, लेकिन रेवंताराम ने उसके साथ भी हाथापाई शुरू कर दी।

पति नहीं माना तो पत्नी ने अपने पति की आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया। इस बीच किसी तरह गोमती निकालकर बाहर आ गई, लेकिन रेवंताराम ने समझा की उसकी मां झोपड़ी में है। इसलिए उसने झोपड़ी में भी आग लगा दी। किसी तरह बुजुर्ग महिला गोमती को ग्रामीणों ने बचाया। सूचना के बाद मौके पर भालेरी पुलिस भी पहुंची। भालेरी थानाधिकारी देवीसहाय ने बताया कि महिला के बेटे शराब पीते हैं।
विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद भालेरी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामला शांत करवाया था। कुछ दिन पहले भी बेटे ने मां के साथ मारपीट की थी। उस समय महिला ने किसी भी तरह का मामला दर्ज करवाने से मना कर दिया। पुलिस ने बेटे को पाबंद भी किया था। मगर उसने फिर से अपनी मां से मारपीट की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें