फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update:राजस्थान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, 9 मई से हीटवेव और धूलभरी आंधी का अलर्ट

Thu, 07 May 2026 07:32 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में अगले 3 से 4 दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने 9 मई से पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव और जोधपुर संभाग में तेज धूलभरी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
जयपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में अगले कुछ दिनों में मौसम शुष्क होने के साथ गर्मी का असर फिर तेज होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि उत्तर-पूर्वी राजस्थान में अगले 2 से 3 दिनों तक कहीं-कहीं हल्की बारिश और मध्यम दर्जे का मेघगर्जन हो सकता है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी 3 से 4 दिनों में प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। 9 मई तक जोधपुर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की संभावना जताई गई है।

9 मई से हीटवेव का नया दौर

पश्चिमी राजस्थान में 9 मई से हीटवेव का नया दौर शुरू हो सकता है। खासकर जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर और आसपास के इलाकों में तेज गर्मी और लू का असर बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने जोधपुर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में तेज धूलभरी हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया है। 7 मई से अगले 3-4 दिनों तक 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है।

यह भी पढें- Rajasthan Heatwave: फलोदी सबसे गर्म, 42.8 डिग्री पहुंचा पारा; अगले 24 घंटे में बढ़ेगी गर्मी
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मौसम के हाल की बात करें तो बुधवार को अधिकांश जगहों पर मौसम साफ रहा। कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का सर्वाधिक प्रभाव देखने को मिला। फलौदी सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर और बाड़मेर में भी पारा 40 डिग्री के उपर ही रहा। वहीं प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरोही में 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माउंट आबू में भी मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें