राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र में गांधी चौक पर लगी महात्मा गाधी की मूर्ति को कुछ उपद्रवियों ने खंडित कर दिया। थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात को गांधी चौक पर लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति को कुछ अज्ञात लोगों ने खंडित कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और भारतीय दंड संहिता की धारा 509 के तहत जांच की जा रही है। साथ ही इलाके की सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को पहचानने की कोशिश की जा रही है। हालांकि अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।