फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: रणथंभौर से खूंखार टाइगर टी-104 की उदयपुर के सज्जनगढ़ में शिफ्टिंग, साढ़े तीन साल से था कैद

Tue, 09 May 2023 02:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क के भीड़ नाका में बने एनक्लोजर में पिछले करीब साढ़े तीन साल से कैद और तीन लोगों को मौत के घाट उतारने वाले खूंखार टाइगर टी-104 की मंगलवार को आखिरकार रणथंभौर से विदाई हो गई।
विज्ञापन
खूंखार टाइगर टी-104 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनटीसीए से अनुमिति मिलने के बाद वन विभाग ने मंगलवार सुबह रणथंभौर के खूंखार टाइगर टी-104 को उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के लिए रवाना कर दिया। जानकारी के मुताबिक, टाइगर टी-104 को शिफ्ट करने के लिए सुबह करीब छह बजे वन विभाग की टीम रणथंभौर के भिड़ नाका स्थित एनक्लोजर पर पहुंची और एनक्लोजर में टाइगर की ट्रैकिंग शुरू की।

विज्ञापन


वन विभाग की टीम को करीब 6.30 बजे एनक्लोजर में टाइगर नजर आया, जिस पर वन विभाग की टीम ने टाइगर को 6.35 बजे ट्रेंकुलाइज किया और 6:40 पर टाइगर का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू हुआ। ट्रेंकुलाइज करने के बाद रणथंभौर और उदयपुर की वेटरनरी डॉक्टर्स की टीम ने टाइगर का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद टाइगर टी-104 को पिंजरे में शिफ्ट कर दिया गया। वन विभाग की टीम द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए टाइगर के पिंजरे में बर्फ की सिल्लियां भी लगाई, जिसके बाद वन विभाग की टीम करीब आठ बजे सड़क मार्ग से टाइगर को उदयपुर के सज्जनगढ़ बायलॉजिकल पार्क के लिए लेकर रवाना हो गई। इस दौरान रणथंभौर टाइगर रिजर्व के सीसीएफ सेडूराम यादव, डिएफओ मोहित गुप्ता, रेंजर रामखिलाड़ी मीणा, रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के डिएफओ संजीव शर्मा, रणथंभौर के वेटरनरी ऑफिसर डॉ. सीपी मीणा, डॉ. राजीव गर्ग और रेस्क्यू टीम प्रभारी राजवीर सिंह सहित कई वनकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन


टाइगर शिफ्टिंग की खबर को वन विभाग ने छुपाकर रखा...
रणथंभौर से टाइगर शिफ्टिंग की खबर को वन विभाग द्वारा छिपाया गया। इस दौरान वन विभाग की ओर से मीडिया को किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई। मामले को लेकर रविवार से ही मीडिया की ओऱ से वनाधिकारियों से मामले की जानकारी लेनी चाही, लेकिन इस दौरान वनाधिकारी जानकारी देने से बचते रहे। वनाधिकारियों द्वारा इस बार भी गुपचुप तरीके से टाइगर शिफ्टिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया गया और जंगल के रास्ते ही टाइगर को सवाई माधोपुर से बाहर निकाला गया। रणथंभौर का टाइगर टी-104 अब उदयपुर के सज्जनगढ़ में रहेगा। इससे पूर्व रणथंभौर के उस्ताद टी-24 को भी सज्जनगढ़ शिफ्ट किया गया था। टाइगर के सज्जनगढ़ में शिफ्ट होने से वन विभाग को डर था कि कहीं सज्जनगढ़ के आसपास के लोग विरोध न कर दें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें