कंटेनरनुमा बक्से में शराब का ठेका चलाए जाने को लेकर स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दर्दनाक वारदात से आक्रोशित लोगों का कहना है कि कंटेनर में शराब का ठेका क्यों चलाया जा रहा था। स्थानीय डीएसपी ताराचंद ने इस संबंध में बताया कि भगेरी मोड़ पर ठेकेदार राकेश यादव और सुभाष चंद के लोग शराब का ठेका चलाते हैं। ठेके के कागजात मंगाए गए हैं।
आरोपी ठेकेदार राकेश यादव की मां ग्राम पंचायत माछरौली की सरपंच हैं। ठेका आबकारी विभाग के निर्धारित मापदंडों के विपरीत सड़क पर रखे एक कंटेनरनुमा बक्से में चल रहा था। ऐसे में इस भयावह घटना के लिए विभाग भी जिम्मेदार है। नियमानुसार सीसीटीवी कैमरा तक नहीं लगा था।
वारादात से नाराज परिजन न्यायिक जांच की मांग करते हुए पोस्टमॉर्टम नहीं कराने पर अड़ गए। हालांकि डीएसपी और थानाधिकारी की समझाइश के बाद रविवार को एक मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमॉर्टम किया। डीएसपी ताराचंद ने बताया कि मामला गंभीर और संदिग्ध है। फॉरेंसिक टीम भी घटनाक्रम और मौके की पड़ताल कर रही है।