राजस्थान सरकार ने राजस्थान रोडवेज की बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को रक्षाबंधन पर तोहफा देने का फैसला किया है।
रक्षाबंधन के दिन यानी 10 अगस्त को राजस्थान सीमा के अंदर रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है।
खबर के मुताबिक महिलाएं किसी भी श्रेणी की बस में इस दिन फ्री में यात्रा कर सकेंगी।
अधिकारियों ने बताया कि महिलाएं इस सुविधा का फायदा दस अगस्त की रात 12 बजे तक उठा सकती हैं।
यही नहीं राजस्थान रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा करने की इच्छुक महिलाओं को बस में अग्रिम सीट आरक्षण की सुविधा भी दी जाएगी।