फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: रीट पेपर मामले में राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष जारौली बर्खास्त, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे जांच

Sat, 29 Jan 2022 12:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बर्खास्त होने के बाद जरौली पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है। एसओजी उनसे पूछताछ कर चुकी है। अब उन्हे गिरफ्तार किया जा सकता है।  
विज्ञापन
डीपी जारौली - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीट पेपर लीक मामले में गहलोत सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा फैसला लिया। उन्होंने राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारौली को बर्खास्त कर दिया। मामले में लिप्त अन्य कर्मचारियों को भी निलंबित किया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई हाई पावर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में सरकार ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक कमेटी भी गठित करने का लिया निर्णय है। यह कमेटी मामले की जांच करने के साथ भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने का काम करेगी। उधर, डीपी जारौली पर अब गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रहीं है। बताया जा रहा है कि एसओजी जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। 

विज्ञापन


एक करोड़ 22 लाख में बेचा गया था पेपर 
रीट परीक्षा में धांधली की जांच कर रही एसओजी ने पेपर लीक गिरोह का खुलासा किया था। जांच में सामने आया था कि रीट का पेपर शिक्षा संकुल से चोरी हुआ था। एक करोड़ 22 लाख में पेपर बेचा गया था। इस खुलासे के बाद से भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर हो रही थी। सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारौली को बर्खास्त करने की मांग भी की थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें