फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 5th Result 2025 Out: 5वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित, 97.47% छात्र हुए पास, छात्राओं ने मारी बाजी

Fri, 30 May 2025 04:21 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

RBSE Rajasthan Board Class 5th Result 2025 Declared: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को 5वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार पूरे राज्य में 97.47% बच्चे पास हुए हैं। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। जहां लड़कियां 97.66% पास हुईं, वहीं लड़के 97.29% पास हुए हैं।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया। इस बार कुल परिणाम 97.47 प्रतिशत रहा, जिसमें छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा। छात्राएं 97.66% और छात्र 97.29% पास हुए। परिणाम जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में जारी किया गया, जिसमें राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन


13.30 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 12.96 लाख पास

इस वर्ष 7 से 17 अप्रैल के बीच आयोजित कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा में 13,30,190 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 12,96,495 विद्यार्थी पास हुए हैं। परीक्षा का आयोजन बीकानेर स्थित पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय द्वारा किया गया था।

ग्रेड सिस्टम के आधार पर जारी हुआ रिजल्ट

इस बार भी परीक्षा परिणाम ग्रेड प्रणाली पर आधारित रहा। छात्रों को A, B, C, D और E ग्रेड में बांटा गया है। E ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। अगर दोबारा भी पास नहीं होते, तो उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा, लेकिन फेल विषयों की पढ़ाई फिर से करनी होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  जयपुर की अदालतों पर बम धमकी; मेट्रो कोर्ट खाली, फैमिली कोर्ट में सघन तलाशी जारी

कोई भी विद्यार्थी फेल नहीं

शिक्षा विभाग की नीति के अनुसार इस बार भी किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया गया है। हालांकि जिन छात्रों ने 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें दोबारा परीक्षा देने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन


ऐसे चेक करें परिणाम

विद्यार्थी अपना परिणाम rajpsp.nic.in या राजशाला दर्पण पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उन्हें रोल नंबर, जिला, एप्लिकेशन नंबर या स्कूल कोड दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें