फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: निकाय चुनाव से पहले अजमेर भाजपा में सियासी भूचाल, पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने छोड़ी पार्टी

Thu, 20 Aug 2026 03:55 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

निकाय चुनाव से पहले अजमेर भाजपा में सियासी हलचल बढ़ गई है। पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने दो नोटिस के बाद भाजपा से इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। एक दिन पहले ही उन्हें नागौर की चुनावी जिम्मेदारी मिली थी।

विज्ञापन
पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव से पहले अजमेर भाजपा में अंदरूनी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने भाजपा से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। इस्तीफे का ऐलान करते हुए गहलोत ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और उन पर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी किए गए दो नोटिस के बाद गहलोत ने यह कदम उठाने की घोषणा की। इस घटनाक्रम के बाद गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष के बीच चल रहे विवाद को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पढ़ें: एक ही खसरे पर कई बीमा पॉलिसियां, श्रीगंगानगर में 31.15 लाख रुपये का फर्जी क्लेम; एफआईआर के निर्देश

खास बात यह है कि भाजपा संगठन ने एक दिन पहले ही धर्मेंद्र गहलोत को आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर नागौर जिले की जिम्मेदारी सौंपी थी। पार्टी की ओर से महत्वपूर्ण चुनावी जिम्मेदारी मिलने के अगले ही दिन गहलोत के इस्तीफे की घोषणा ने सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है।

गहलोत के इस्तीफे के ऐलान के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या उनका यह फैसला केवल स्वायत्त शासन विभाग के नोटिस का नतीजा है या इसके पीछे अजमेर भाजपा में लंबे समय से चली आ रही अंदरूनी खींचतान भी वजह है।

पूर्व मेयर के इस कदम से निकाय चुनाव से पहले अजमेर भाजपा की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। गहलोत की ओर से लगाए गए आरोपों और इस्तीफे पर भाजपा संगठन की प्रतिक्रिया का इंतजार है। फिलहाल उनके इस्तीफे की घोषणा के बाद अजमेर से लेकर नागौर तक भाजपा की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें