राजस्थान में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच सोमवार दोपहर तक बड़ी संख्या में विधायक मुख्यमंत्री निवास पर जुटे। वहीं, कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के पोस्टर कुछ लोगों ने हटा दिए। हालांकि पार्टी की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।
इस बीच पार्टी के अनेक नेताओं ने दावा किया कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार को कोई खतरा नहीं है। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने संवाददाताओं से कहा, कांग्रेस सरकार के पास जादुई आंकड़ा मौजूद है और राज्य की गहलोत सरकार कहीं नहीं जाएगी।