साईं बाबा की पूजा करने वालों के लिए स्वरूपानन्द सरस्वती की ओर से दिए गए विवादित बयानों की जांच अब राजस्थान पुलिस करेगी। अगर ये बयान धार्मिक भावना भड़काने वाले पाए गए तो उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।
जयपुर की निचली अदालत ने परिवादी अशोक कुमार के परिवाद की सुनवाई के बाद वैशाली नगर थाना पुलिस को सोमवार को ये निर्देश दिए।
अशोक कुमार ने परिवाद दायर किया था कि स्वरूपानन्द ने साईं बाबा के भक्तों पर टिप्पणी करके हिन्दुओं को बांटने का प्रयास किया है। उनके अनुसार हिन्दुओं को धर्म के आधार पर बांटने का प्रयास देश को बांटने जैसा है।