फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पंचायत चुनाव: आज नामांकन का आखिरी मौका, 3 बजे तक भर सकेंगे पर्चे

Tue, 13 Oct 2026 01:44 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए जिला परिषद और पहले चरण में शामिल पंचायत समिति सदस्य पदों पर नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। प्रत्याशी दोपहर 3 बजे तक पर्चे जमा करा सकेंगे। 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा और 15 अक्टूबर को नाम वापसी होगी। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित कर अंतिम सूची जारी की जाएगी। 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में नामांकन का आखिरी दिन आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य निर्वाचन आयोग के चुनावी कार्यक्रम अनुसार राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है। जिला परिषद और प्रथम चरण में शामिल पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए प्रत्याशी दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। मंगलवार को पर्चा जमा कराने का अंतिम अवसर है। इसके उपरांत 14 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी, जबकि 15 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। समय सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटित करके अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। अंतिम दिन होने के कारण नामांकन केंद्रों पर राजनीतिक दलों और निर्दलीय अभ्यर्थियों की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


नामांकन और संवीक्षा का समय
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार नामांकन के दौरान निर्धारित पात्रताओं और दस्तावेज की पूर्ति अनिवार्य होगी। अभ्यर्थियों को तय समय में संबंधित निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करना होगा। प्रथम चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण के लिए 13 अक्तूबर को निर्वाचन की लोकसूचना जारी होने के बाद नामांकन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, जहां 16 अक्तूबर तक पर्चे भरे जा सकेंगे। आगे के चरणों का कार्यक्रम भी आयोग ने निर्धारित कर दिया है।

पंच और सरपंच की तिथियां
पंच और सरपंच पदों के लिए नामांकन की व्यवस्था जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों से अलग रखी गई है। प्रथम चरण में पंच-सरपंच पदों के लिए 23 अक्तूबर को नामांकन पत्र भरे जाएंगे, जिसके बाद 24 अक्तूबर को मतदान होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कराई जाएगी। दूसरे चरण में 29 अक्तूबर को नामांकन और 30 अक्तूबर को मतदान होगा। तीसरे चरण में चार नवंबर को नामांकन दाखिल होंगे तथा पांच नवंबर को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


मतगणना और प्रमुखों का चयन
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में सभी चरणों का मतदान संपन्न होने के बाद 20 नवंबर को सुबह आठ बजे से जिला मुख्यालयों पर मतगणना होगी। इसके पश्चात 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख, 27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान का चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें