फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: गहलोत सरकार के तीन मंत्रियों ने की इस्तीफे की पेशकश, रघु शर्मा, गोविंद डोटासरा और हरीश चौधरी ने सोनिया गांधी को भेजा पत्र

Fri, 19 Nov 2021 09:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बताया जा रहा है कि राजस्थान के पार्टी प्रभारी अजय माकन जयपुर पहुंचे हैं। वहीं, गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल की खबरों के बीच तीनों ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है।
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सियासी हलचल तेज हो गई है। खबर है कि गहलोत सरकार के तीन मंत्रियों ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। इनमें रघु शर्मा, गोविंद डोटासरा और हरीश चौधरी का नाम शामिल है। तीनों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर इस्तीफे की पेशकश कर दी है। कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने इस बात की जानकारी दी। अजय माकन ने बताया कि राजस्थान के तीन मंत्रियों ने इस्तीफे की पेशकश की है। तीनों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मंत्रिपद की सारी जिम्मेदारियां छोड़कर संगठन के लिए काम करने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन

 
डोटासरा वर्तमान में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं, जबकि शर्मा को हाल ही में पार्टी ने गुजरात का प्रभारी और हरीश चौधरी को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, दो दिन पहले गहलोत ने कहा था कि कैबिनेट का पुनर्गठन जल्द होगा। वर्तमान में राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 21 सदस्य हैं। राज्य में विधायकों की संख्या 200 है, उसके अनुसार मंत्रिमंडल में अधिकतम 30 सदस्य हो सकते हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें