फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: इस्तीफे के बाद दिल्ली जा रहे सिद्धारमैया का विशेष विमान जयपुर उतरा, खराब मौसम के कारण किया डायवर्ट

Thu, 28 May 2026 10:05 PM IST
Priya Verma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली जा रहे सिद्धारमैया को मौसम ने जयपुर पहुंचा दिया। खराब मौसम के चलते उनका विशेष विमान राजधानी दिल्ली की जगह जयपुर डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
जयपुर में उतरा सिद्धारमैया का विमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया गुरुवार को दिल्ली रवाना हुए, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका विशेष विमान नई दिल्ली की बजाय जयपुर में उतारना पड़ा। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में इसकी पुष्टि की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिद्धारमैया कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात और कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री तथा कैबिनेट गठन को लेकर चर्चा करने के लिए दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान खराब मौसम के चलते विमान को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में सियासी भूचाल: सहकारिता मंत्री गौतम दक का कथित ऑडियो वायरल, पुलिसवालों को 17 बार दी गालियां
विज्ञापन


सीएमओ के बयान के मुताबिक विशेष विमान में सिद्धारमैया के साथ उनके पुत्र और एमएलसी यतिंद्र, कांग्रेस महासचिव एवं कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, मंत्री के.जे. जॉर्ज, बैराठी सुरेश, कानूनी सलाहकार पोनन्ना और कांग्रेस सचिव अभिषेक दत्त भी मौजूद थे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से जयपुर एयरपोर्ट पर मुलाकात की। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जयपुर में मौसम सामान्य होने के बाद विमान को आगे दिल्ली के लिए रवाना किया जा सकता है। कांग्रेस नेतृत्व से होने वाली बैठक को कर्नाटक की नई राजनीतिक परिस्थितियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें