ब्यावर जिले के जवाजा की ग्राम पंचायत भेरूखेड़ा के गांव धोलादाता प्रथम में एक शिक्षक पिछले एक साल से लगातार स्कूल नहीं आ रहे हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई खराब हो रही है। प्रधानाध्यापक सीमा कुंडिया ने इस संबंध में शिक्षा निदेशालय, बीकानेर को पत्र भी लिखा लेकिन वहां से भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
अनुपस्थित शिक्षक रवि को इस संबंध में करीब छह बार कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। ज्ञात रहे कि विद्यालय में तीन गांवों लालपुरा, धोलादाता प्रथम और कोट गांव के करीब 150 छात्र अध्यनरत हैं। एसएमसी अध्यक्ष सुरेश सिंह ने शिक्षा विभाग से स्कूल में तुरंत दूसरा टीचर लगाने की मांग की है।