फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गोचर भूमि पर पट्टा देने के खिलाफ 41 दिन से धरना जारी, पूर्व मंत्री बोले-  गो वंश पर नहीं रुक रहा अत्याचार 

Wed, 23 Feb 2022 08:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने कहा कि गो वंश पर अत्याचार करने वाले लोगों को पकड़ने में प्रशासन नाकाम रहा है, यह सरकार की विफलता है। सरकार के नुमाइंदों के संरक्षण के कारण ही ऐसी घटनाएं बार-बार हो रहीं हैं। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय धर्म संसद के संयोजक गोस्वामी सुशील शर्मा ने धरने को दिया समर्थन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बीकानेर में गोचर भूमि पर कब्जा धारियों को पट्टा देने के विरोध में 41 दिन से धरना चल रहा है। पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी सहित गो भक्त सरकार ने निर्णय का लगातार विरोध कर रहे हैं। धरना स्थल पर गांव ढाणी से लोगों की भीड़ उमड़ रही है। विभिन्न समाज और संस्थाएं भी मंत्री भाटी के समर्थन में आ गई हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि गो वंश पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए सरकार सख्त कदम उठाए। 

विज्ञापन


बुधवार को राष्ट्रीय धर्म संसद के संयोजक गोस्वामी सुशील शर्मा भी अपने अनुयायियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और धरने को समर्थन दिया। गोस्वामी सुशील शर्मा ने जयपुर स्थित गायत्री भवन पहुंचकर पशुपति नाथ मंदिर सिद्धपीठ धाम मुहाना के महंत कमलेश जी से भी मुलाकात की और विषय से अवगत करवाया। उन्होंने महंत कमलेश से सरकार तक अपनी और विरोध कर रहे ग्रामीणों की बात पहुंचाने का आग्रह किया।  

पूर्व मंत्री भाटी ने धरना स्थल पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बज्जू में गो वंश के साथ लगातार पैशाचिक कृत्य हो रहे हैं। सरकार में बैठे लोगों ने मान लिया है कि गो वंश के नाम पर वोट नहीं मिलते, उनपर चाहे जितना भी अत्याचार हो। उन्होंने कहा कि ऐसा सोचने वाले ये भूल जाते हैं कि अत्याचारियों से ज्यादा गो भक्त हैं, जो समय आने पर इन्हें जवाब देंगे। 
विज्ञापन


भाटी ने कहा कि गो वंश पर अत्याचार करने वाले लोगों को पकड़ने में प्रशासन नाकाम रहा है, यह सरकार की विफलता है। सरकार के नुमाइंदों के संरक्षण के कारण ही ऐसी घटनाएं बार-बार हो रहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मामले की जांच कराए और दोषियों को पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें