जलभराव के कारण पश्चिम रेलवे पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। इसके चलते उत्तर-पश्चिम रेलवे की कई महत्वपूर्ण रेल सेवाओं को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पश्चिम रेलवे के विभिन्न रेलखंडों में भारी बारिश के कारण जलभराव से रेल यातायात प्रभावित है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अमलसाड-बिलीमोरा तथा घोलवड़-उमरगाम रोड स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक और पुल संख्या-203 पर जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने के कारण कुछ रेल सेवाएं अब भी प्रभावित हैं। इसके चलते कई ट्रेनों को रद्द, आंशिक रूप से रद्द और मार्ग परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन
रद्द रेल सेवाएं
22966 भगत की कोठी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (25 जुलाई)
09002 भिवानी–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस (25 जुलाई)
22932 जैसलमेर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (25 जुलाई)