फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: कान में ईयरफोन लगाकर पार कर रहा था रेलवे फाटक, ट्रेन से कटकर हुई छात्र की मौत

Wed, 24 Jul 2024 08:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

Rajasthan News: जिले के शंभूपुरा थाना क्षेत्र में अरनिया पंथ रेलवे फाटक के यहां ट्रेन की टक्कर से स्कूली छात्र की मौत हो गई। हादसे के दौरान रेलवे फाटक बंद था। छात्र कान में ईयरफोन लगाकर फाटक पार कर रहा था, इसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़-नीमच रेल लाइन पर यह हादसा जिला मुख्यालय करीब 10 किलोमीटर दूर अरनिया पंथ रेलवे फाटक पर हुआ। शंभूपुरा थाना क्षेत्र के आने वाले ठिकरिया निवासी तेजपाल (17) पुत्र शंभूलाल डांगी चित्तौड़गढ़ में स्थित एक निजी स्कूल का छात्र है। बुधवार दोपहर में यह अपने गांव की और लौट रहा था। अरनिया पंथ गांव में यह रेलवे फाटक से गुजर रहा था।

विज्ञापन


ट्रेन गुजरने का समय होने के कारण रेलवे फाटक को बंद किया हुआ था। यह रेलवे फाटक के बेरियर बूम के नीचे से होकर रेलवे पटरी पार करने लगा। इसी दौरान चित्तौड़गढ़ से नीमच जा रही चित्तौड़गढ़-रतलाम डेमू ट्रेन (09500) आ गई। इस ट्रेन की चपेट में आने से इसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। किशोर की पहचान हुई तो परिजनों को सूचना दी गई। परिजन भी तत्काल मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि किशोर ने कान में ईयर फोन लगा रखा था।

इसके कारण इसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। इसे एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय ले जाया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर आरपीएफ के सीआई नाथूराम जाट, रेलवे थानाधिकारी भगवान सिंह जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


बताया गया कि घटनास्थल से परिजन छात्र का मोबाइल व बैग साथ ले गए थे। रेलवे थानाधिकारी भगवान सिंह ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। छात्र ने कान में ईयरफोन लगाए थे। स्पष्ट नहीं हो पाया कि छात्र किसी से बात कर रहा था या गाने सुन रहा था। 

गेटमैन ने लगाई आवाज, लोग भी चिल्लाए लेकिन नहीं सुना
जानकारी में सामने आया कि छात्र तेजपाल ने बंद फाटक से निकल पटरी पार करने का प्रयास किया। यह बेरियर बूम से आगे पटरी की तरफ बढ़ा। इसे देख कर मौके पर तैनात गेटमैन चिल्लाया लेकिन इसने नहीं सुनी। फाटक बंद होने के दौरान कुछ लोग भी थे, जिन्होंने भी आवाज लगाई, लेकिन कान में ईयर फोन लगे होने से छात्र ने किसी की नहीं सुनी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें