फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: महिला चोरों ने बैंक के अंदर से उड़ाए ढाई लाख, सीसीटीवी से हुआ मामले का खुलासा

Tue, 19 Dec 2023 09:07 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना

सार

Didwana News: नागौर जिले के डीडवाना में दो अज्ञात महिलाओं ने युवक को बातों में लगाकर उसके बैग से ढाई लाख रुपये उड़ा लिए। युवक अपने खाते में रुपये जमा कराने आया था।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीडवाना के पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े हुई इस चोरी में अज्ञात महिलाओं ने अपने खाते में रकम जमा करवाने आए एक युवक के बैग से ढाई लाख रुपये चुरा लिए और मौका देखकर फरार हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरदारपुर कला निवासी अजहरुद्दीन शहर की पंजाब नेशनल बैंक में पैसे जमा करवाने आया था। इसी समय दो अज्ञात महिलाएं भी बैंक में घुसीं। उनमें से एक ने युवक को पर्ची भरवाने के बहाने से बातों में लगा लिया और इसी दौरान दूसरी महिला बैग से रकम चुराकर मौके से फरार हो गई। थोड़ी देर में दूसरी महिला भी उसके पीछे चली गई। वारदात का पता चलने पर युवक ने पुलिस में सूचना दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखे जिसमें चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने अज्ञात महिला चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें