राजस्थान के बालोतरा जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब आसमान से एक विशालकाय संदिग्ध वस्तु गिरने की खबर सामने आई। यह घटना गिड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परेऊ गांव स्थित पीराणी सांईयों की ढाणी में हुई, जहां ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने रात के समय आसमान से तेज आवाज के साथ कोई भारी वस्तु गिरते हुए देखी। अब इसका वीडियो एएनआई ने भी जारी किया है, जिसमें पाकिस्तान की नाकाम मिसाइल को दिखाया जा रहा है।