फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कोटा हादसे पर बोले गहलोत के मंत्री: हादसे की वजह कुछ और ही है, दूल्हा समेत नौ की हुई थी मौत

Mon, 21 Feb 2022 01:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा में रविवार को नयापुरा पुलिया से अनियंत्रित हो कर चंबल नदी में गिर कार गई थी। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। हादसे का कारण पुलिया पर रेलिंग का नहीं होना भी माना जा रहा था, लेकिन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि कार जब खंबे को तोड़ सकती है तो रेलिंग को तोड़कर भी नदी में गिर सकती है।
विज्ञापन
सवाल पूछने पर नाराज हो गए मंत्री शांति धारीवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार में मंत्री शांति धारीवाल ने रविवार को कोटा में हुए दर्दनाक हादसे पर अजीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हादसे की वजह कुछ और ही है, रेलिंग से क्या होगा, जब कार खंबे तो तोड़ सकती है तो रेलिंग को तोड़कर भी तो नदी में गिर सकती है। नौ लोगों की मौत पर इस तरह का बयान देना राज्य राजनीति को गर्मा सकता है। 

विज्ञापन


दरअसल, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल दो दिवस के दौरे पर कोटा पहुंचे हैं। यहां मीडिया कर्मियों ने रविवार को हुए हादसे को लेकर उनसे कुछ सवाल किए। मीडिया कर्मियों ने पूछा कि क्या आने वाले बजट में नयापुरा पुलिया की रेलिंग का काम किया जाएगा? इस सवाल पर नाराज होते हुए मंत्री ने कहा कि बोलना तो नहीं चाहिए पर हादसे की वजह कुछ और है, रेलिंग से क्या होगा? कार जब खंबे को तोड़ सकती है तो रेलिंग को तोड़कर भी नदी में गिर सकती है।

हादसे में नौ लोगों की मौत के बाद एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत परिवार को संवेदना के साथ मुआवजे का ऐलान कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार में मंत्री का बयान हादसा का कारण कुछ और है, यह परिवार को पीड़ा पहुंचा सकता है। जानकारी के अनुसार नयापुरा पुलिया पर पहले भी हादसे हुए हैं, अगर रेलिंग होती तो शायद इस तरह के हादसे नहीं होते। 
विज्ञापन


हादसे में नौ लोगों की हुई थी मौत 
जानकारी के अनुसार दूल्हा पक्ष के लोग सवाई माधोपुर से उज्जैन ( मप्र) बरात ले कर जा रहे थे। कोटा में नयापुरा पुलिया से कार अनियंत्रित हो कर चंबल नदी में गिर गई। कार सवार लोगों ने कांच खोलने के प्रयास किए, लेकिन सिर्फ एक कांच खुल पाने के कारण सात लोगों की कार में ही मौत हो गई थी। बाकी दो लोगों के शव काफी बह गए थे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें