आभार सभा में निवाई पहुंचे मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा टोंक जिले में ERCP आभार यात्रा के दौरान निवाई पहुंचे। देरी से पहुंचने के कारण उन्होंने सभा को बिना माइक के संबोधित करते हुए वहां मौजूद सदस्यों से माफी मांगी।
उन्होंने कहा कि दिन के कार्यक्रमों में व्यस्तता के चलते इस ERCP आभार सभा में पहुंचने में मुझे देर हो गई। दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए मुख्यमंत्री ने नियमों का हवाले से कहा कि रात 10 बजे बाद माइक का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, इसकी पालना करते हुए आप सभी को समय न देने के लिए आप सभी से क्षमा चाहता हूं। उन्होंने वहां मौजूद सदस्यों से पुन: आने का वादा भी किया।