पानी की टंकी पर चढ़ा मंदबुद्धि युवक
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गया। पुलिस उप अधीक्षक दीपक खंडेलवाल, मानटाउन थानाधिकारी महेंद्र शर्मा और जीआरपी थाना अधिकारी धर्मसिंह तुरंत पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। मानटाउन थाने के कांस्टेबल विष्णु, चेतराम और QRT के जवानों ने समझाइश के बाद टंकी पर चढ़कर युवक को सकुशल नीचे उतारा।
पुलिस के अनुसार युवक दिमागी रूप से कमजोर है और अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। युवक को शिनाख्त के लिए मानटाउन थाना लाया गया है। पूछताछ में उसने अपना नाम आशिफ बताया है। सीओ सिटी दीपक खंडेलवाल ने कहा कि युवक से और भी पूछताछ की गई लेकिन कोई अन्य जानकारी नहीं मिलने पर उसे फिलहाल अपना घर जयपुर भेज दिया गया है।