फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बेटी और दोहिती के साथ मंदिर से लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, छ: माह की मासूम की मौत

Sat, 17 Feb 2024 03:15 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

Nagour: अपनी बेटी और छ: माह की दोहिती के साथ मंदिर से दर्शन करके लौट रहे एक व्यक्ति को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची के नाना और मां को गंभीर हालत में अजमेर रैफर किया गया है। 
विज्ञापन
6 माह की मासूम हर्षिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक पर मंदिर दर्शन के लिए गए नाना को क्या पता था कि नियति में क्या लिखा है? मेड़ता क्षेत्र के जारोड़ा गांव के प्रेमाराम अपनी बेटी संजू और 6 माह की दोहिती हर्षिता को लेकर बाइक पर जा रहा था कि एनएच 58 के समीप पीछे से आते ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक से गिरकर मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


रेण चौकी प्रभारी दूदाराम पिंडेल ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना के बाद पास से गुजर रहे देवाराम चौधरी और रामकिशोर सहित अन्य लोगों ने गंभीर हालत में घायलों को रेण के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने छह माह की हर्षिता को मृत घोषित कर दिया और प्रेमाराम और उसकी बेटी संजू को मेड़ता रैफर कर दिया गया। दोनों घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेड़ता से अजमेर रैफर कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें