राजस्थान के तीन नगर निगमों के चुनाव में रविवार को दूसरे चरण का मतदान हुआ। शाम के साढ़े पांच बजे तक जयपुर ग्रेटर, कोटा दक्षिण व जोधपुर दक्षिण के लिए कुल मिलाकर 58.96 फीसदी मतदान हुआ। वहीं अब तीन नवंबर को मतगणना होगी।
जानकारी के अनुसार कुछ लोगों के कतार में मौजूद होने के कारण मतदान देर शाम तक चला। अधिकारी के अनुसार, कोटा दक्षिण में 63.13 फीसदी, जयपुर ग्रेटर में 57.98 फीसदी और जोधपुर दक्षिण नगर निगम में 57.88 फीसदी दर्ज किया गया। यह आंकड़ा शाम के साढ़े पांच तक का है।
वहीं 19.45 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाताओं में से 11.47 लाख लोगों ने 3,211 मतदान केंद्रों पर वार्ड पार्षद के चुनाव में मतदान किया। इस चुनाव में 1287 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।