फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: मार्बल से भरा कंटेनर कार पर गिरा, पति-पत्नी सहित चार लोगों की मौत

Fri, 02 Apr 2021 03:47 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

  • दर्दनाक सड़क हादसा
  • कार पर गिरा मार्बल से भरा कंटेनर
  • दबने से चार लोगों की मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पाली जिले से एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह चलती हुई कार पर मार्बल से भरा कंटेनर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार दंपती सहित चार व्यक्तियों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। हादसे के बाद कार कंटेनर के नीचे ही दबी रही। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया। गुड़ा एंदला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात को डायवर्ट कर हाईवे से वाहनों को हटवाया। पुलिस को शवों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।




थानाधिकारी बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर बालराई गांव के पास मार्बल से भरा एक कंटेनर सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर पास से गुजर रही कार पर जा गिरा, जिससे कार में सवार दंपती सहित चार व्यक्तियों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


बालराई के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने कट से मार्बल से भरे ट्रेलर का चालक यू टर्न से कार को ओवरटेक कर रहा था। उसी दौरान कंटेनर असंतुलित हो गया और वह कार पर जा गिरा। इससे कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

थानाधिकारी ने बताया कि कार सवार जोधपुर से अहमदाबाद जा रहे थे। मृतकों की पहचान अश्विनी शर्मा, उनकी पत्नी रश्मि शर्मा, रिश्तेदार मनोज शर्मा और कार चालक बुद्धाराम के रूप में की गई है। शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस फिलहाल कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच में लगी हुई है।

ऐसा बताया जा रहा कि जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर कट बना हुआ है वह राजनेताओं के दबाव में अवैध तरीके से बनाया गया है। इससे यहां कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन दबाव के चलते किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें