फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सीकर में 41.50 किलो गांजा तस्करी का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, कार से बरामदगी के बाद से था फरार

Tue, 17 Nov 2026 06:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर के बलारां थाना क्षेत्र में कार से 41.50 किलोग्राम गांजा बरामदगी के मामले में पुलिस ने मुख्य सप्लायर विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी सीकर में ही गांजे की डिलीवरी करने वाला था। पुलिस अब नेटवर्क के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलारां थाना इलाके में पिछले दिनों कार से 41.50 किलोग्राम गांजा बरामदगी के मामले में पुलिस ने मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास कुमार को पकड़ा। आरोपी के पास से बरामद माल की सीकर में ही डिलीवरी होनी थी। पुलिस अब इस अवैध कारोबार के पीछे सक्रिय मुख्य सरगना और पूरे नेटवर्क की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कार से बरामदगी और पहली गिरफ्तारी
दादिया थाना प्रभारी संजय कुमार पूनियां ने बताया कि 11 नवंबर की रात बलारां थाना पुलिस ने स्विफ्ट कार से 41.50 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। मामले में पुलिस ने आरोपी राकेश पुत्र बेगाराम को गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में आरोपी राकेश ने पुलिस को बताया था कि उसका साथी विकास गांजा सप्लाई का काम करता है। घटना वाली रात आरोपी विकास पुलिस के हाथ लगने से पहले ही गाड़ी से उतरकर फरार हो गया था। इसके बाद से ही पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ और गिरोह की पड़ताल
पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेवा नगर, खिरोड़ निवासी मुख्य सप्लायर विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सीकर में ही कहीं गांजा सप्लाई करने वाले थे। आरोपी विकास ने कुछ महीने पहले ही गांजा सप्लाई का काम शुरू किया था। पुलिस अब गांजा सप्लाई के इस पूरे नेटवर्क और इसके मास्टरमाइंड का पता लगा रही है। पुलिस टीम गिरोह की पुरानी गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी के स्रोतों के संबंध में भी आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें