फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय टीम में जोधपुर का क्रिकेटर: खेत की ऊबड़-खाबड़ जमीन पर गेंद फेंकते हुए लेग स्पिनर बने बिश्नोई, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे

Fri, 28 Jan 2022 04:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

जोधपुर के बिरामी गांव में खेत में क्रिकेट खेलने वाले रवि बिश्नोई ने इतिहास बना दिया है। जिले से भारतीय टीम में शामिल होने वाले वे पहले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
रवि बिश्नोई-फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

21 साल के रवि विश्नोई ने इतिहास रच दिया। वे भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने वाले जोधपुर के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज में युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई  खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें पहली बार राष्ट्रीय टीम में चुना गया है।
विज्ञापन


जोधपुर तहसील के बिरामी गांव में रहने वाले क्रिकेटर रवि के पिता मांगीलाल शिक्षक और मां शिवरी देवी गृहिणी हैं। रवि के भारतीय टीम शामिल होने के बाद से दोनों की आंखें खुशी से नम हैं। परिवार को लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि रवि का क्रिकेट के प्रति लगाव उसे इस मुकाम तक पहुंचा देगा।

पिता ने कहा- बचपन से था क्रिकेट के प्रति लगाव
रवि के पिता ने बताया कि उनका बचपन से ही क्रिकेट प्रति बहुत लगाव था। गांव में वह खेत में क्रिकेट खेला करते थे, फिर यहां जोधपुर आए तो गलियों में खेलना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि रवि ने बाद में प्रद्धुत सिंह की स्पाटर्न एकेडमी में दाखिला ले लिया। यहां उनके खेल में निखार आया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। रवि के निकटजनों को पता ही नहीं चला कि वह कब खेत की ऊबड़-खाबड़ जमीन पर गेंद फेंकते-फेंकते लेग स्पिनर बन गए।
विज्ञापन


कुंबले की वजह से बेहतर खिलाड़ी बन पाए रवि
रवि बिश्नोई ने बताया कि किस तरह कुंबले की वजह से ही एक बेहतर खिलाड़ी बन पाए हैं। एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने कहा- मैंने अनिल सर से बहुत कुछ सीखा है। इस वजह से मैं एक बेहतर क्रिकेटर बन पाया हूं। वह मुझे हमेशा गाइड करते रहते हैं और बताते हैं कि मुझे किस प्रकार खुद की मदद करनी है। अनिल सर ने मुझे दबाव में आकर उम्मीद नहीं छोड़ने की भी सीख दी। यह चीजें मेरे बहुत काम आईं।

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रवि को साइन किया
लखनऊ फ्रेंचाइजी ने भी रवि बिश्नोई को चार करोड़ रुपए में टीम में साइन किया है। वह केएल राहुल की कप्तानी में खेलते दिखेंगे। राहुल पंजाब टीम में भी रवि के कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने कहा- राहुल भैया के टीम को लीड करने से मुझे टीम के साथ संतुलन बैठाने में आसानी होगी। मैं पंजाब में भी उनके साथ खेल चुका हूं। मेरे लिए यह खुशी की बात है कि मैं उन चुनिंदा खिलाड़ियों में हूं, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।

बिश्नोई 2020 अंडर-19 विश्व कप से चमके थे
लेग स्पिनर रवि बिश्नोई 2020 अंडर-19 विश्व कप के बाद से चमके हैं। उस टूर्नामेंट में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।  2020 आईपीएल में मुंबई से लड़कर पंजाब ने रवि को दो करोड़ रुपये में खरीदा था। वह अपने पहले सीजन में ही पंजाब के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर बने। उन्होंने 14 मैचों में 12 विकेट लिए। वहीं, 2021 आईपीएल में रवि के नाम नौ मैचों में 12 विकेट रहा। इस लीग में उनकी इकोनॉमी रेट 6.95 है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें