फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशामुक्ति पर प्रवचन देने वाला ही निकला नशे का सौदागार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 04 Dec 2019 09:31 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राजस्थान के जोधपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां जागरण में भजन सुनाकर लोगों को नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का प्रवचन देने वाला भजन गायक तस्कर निकला। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने इस भजन गायक को 220 किलो डोडा-पोस्त के साथ गिरफ्तार किया। भजन गायक की गिरफ्तारी के बाद सभी लोग हैरान रह गए। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस भजन गायक का नाम गोरधन राम विश्नोई हैं। विश्नोई ने करीब छह महीने पहले ही लक्जरी एसयूवी खरीदी थी, वह इसी से डोडा-पोस्त की तस्करी करता था। पुलिस ने बताया कि जागरण की बुकिंग मिलने पर वह इसमें साउंड सिस्टम ले जाता था, वहीं इसी से नशे का कारोबार भी चलता था। 

एसपी (ग्रामीण) ने बताया बावड़ी से सेवकी खुर्द जाने वाली रोड पर कास्टी सरहद पर खेड़ापा थाने की टीम ने विश्नोई को गिरफ्तार किया। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 10 दिसंबर तक पुलिस रिमांड में भेजा गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी दी कि भजन कलाकार के रूप में पहचान बना चुके गोरधन करीब दो साल से तस्करी करते आ रहा था। सोमवार को वह रावर की ढाणी में भी एक परिवार द्वारा आयोजित भजन संध्या में भी गोरधन प्रस्तुतियां देने वाला था, लेकिन इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह डोडा-पोस्त की सप्लाई अन्य छोटे तस्करों को करने वाला था। पुलिस अब अन्य तस्करों की  पहचान कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें