फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जोधपुर में पहला इंटरनेशनल एक्सपो, विदेशों से बिजनेस रिप्रेजेंटेटिव लेंगे हिस्सा, 318 स्टॉल लगेंगे

Thu, 19 Jan 2023 07:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आरईपीसी के चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने बताया कि एक्सपो में पांच डॉम में 318 स्टॉल्स लगाए जाएंगे। जहां हस्तशिल्प व फर्नीचर, टैक्सटाइल एवं गारमेंट, एग्री फुड, किचनवेयर व मेटरवेयर, ज्वैलरी, इंजीनियरिंग गूड्स, सेरेमिक और अन्य उत्पादों को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैंडीक्राफ्ट क्षेत्र में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (आरईपीसी) द्वारा ‘राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो‘ आयोजित किया जाएगा। प्रदेश में पहली बार हो रहे इस एक्सपो का आयोजन जोधपुर में होगा। शहर के बोरोनाड़ा स्थित ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर में 20 से 23 मार्च तक एक्सपो चलेगा।

विज्ञापन


आरईपीसी के चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने  बताया कि इस एक्सपो में भाग लेने के लिए दिल्ली स्थित करीब 25 विदेशी दूतावास के राजदूतों ने अपने व्यापारिक प्रतिनिधि भेजने के संकेत दिए हैं। एक्सपो में शामिल होने के लिए फिजी गणराज्य, दक्षिण सूडान, जाम्बिया और नारू सहमति भी दे चुके हैं।

एक्सपो में पांच डॉम में 318 स्टॉल्स लगाए जाएंगे। जहां हस्तशिल्प व फर्नीचर, टैक्सटाइल एवं गारमेंट, एग्री फुड, किचनवेयर व मेटरवेयर, ज्वैलरी, इंजीनियरिंग गूड्स, सेरेमिक और अन्य उत्पादों को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग वीनू गुप्ता ने बताया कि राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो से प्रदेश के हैंडीक्राफ्ट सेक्टर को निर्यात के क्षेत्र में विश्व मानचित्र पर स्थापित करने में मदद मिलेगी। एक्सपो में भाग लेने के लिए प्रदेश हैंडीक्राफ्ट निर्माता आरईपीसी की वेबसाइट पर जा कर एग्जीबिटर्स के तौर पर रजिस्टेशन करा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें