फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थानः विधायकों की फोन टैपिंग की अफवाह फैलाने वालों पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश

Sat, 08 Aug 2020 04:07 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विधायकों के साथ अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र सिंह ने जैसलमेर के एक होटल में ठहरे कांग्रेस के कुछ विधायकों के फोन टैप किए जाने की अफवाह फैलाने के संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने साइबर थाने में दर्ज मामले की नियमानुसार जांच करके कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। महानिदेशक ने जयपुर पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव को इस संबंध में जांच तुरंत पूरी करने को कहा है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राज्य में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच गहलोत खेमे के विधायक जैसलमेर के एक होटल में रुके हैं। इनमें से कुछ विधायकों के फोन टैप किए जाने की बात शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। पुलिस ने इसे अफवाह बताया था। पुलिस महानिदेशक ने भी यह स्पष्ट किया है कि राजस्थान पुलिस की किसी भी इकाई द्वारा किसी भी विधायक या सांसद का फोन ना तो पहले टैप किया गया था ना ही अब ऐसा कुछ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘इंटरकॉम पर हुई बातचीत को रिकॉर्ड करने का आरोप भी झूठ और काल्पनिक है। राजस्थान पुलिस हमेशा आपराधिक कृत्य को रोकने का कार्य करती है और अवैधानिक टैपिंग एक आपराधिक कृत्य है।’ पुलिस मुख्यालय के बयान के अनुसार सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने की दृष्टि से एक तथाकथित सूचना प्रसारित की जा रही है कि जैसलमेर के होटल में ठहरे आधा दर्जन कांग्रेस विधायकों के फोन अवैधानिक तरीके से टैप किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें